इंडिगो की बड़ी फ्लाइट संकट—रायपुर में दो दिनों में 20 उड़ानें रद्द, 7 हजार यात्री परेशान

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन के संकट से जूझ रही है। क्रू स्टाफ और पायलट की कमी का असर अब सीधे यात्रियों पर पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एयरपोर्ट में बीते दो दिनों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, गोवा और कोलकाता आने-जाने वाली करीब 20 उड़ानें रद्द की गई हैं। इससे लगभग 7 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं।

देश–दुनिया में आज क्या हुआ? टॉप 10 बड़ी खबरें एक नज़र में

🔴 6 दिसंबर को फिर रद्द हुईं 3 बड़ी उड़ानें

आज कोलकाता, हैदराबाद और इंदौर की 3 फ्लाइट रद्द कर दी गईं।
रायपुर एयरपोर्ट का माहौल सुबह से तनावपूर्ण रहा। यात्री फ्लाइट स्टेटस को लेकर परेशान रहे और इंडिगो काउंटर पर कई बार बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी।

📉 5 और 6 दिसंबर—सबसे ज्यादा परेशान हुए इंडिगो यात्री

दो दिनों में सबसे ज्यादा समस्या इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों ने झेली।
कई यात्रियों को दिल्ली और मुंबई से आगे इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन अचानक कैंसिलेशन से उनका पूरा शेड्यूल बिगड़ गया।
सूत्रों के मुताबिक, आज शाम की कई उड़ानें भी रद्द रहने की आशंका है।

24 घंटे से एयरपोर्ट पर फंसे 100+ यात्री

रायपुर से हैदराबाद और चेन्नई जाने वाले 100 से अधिक यात्री पिछले 24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके हुए हैं
यात्रियों ने बताया कि—

  • किसी को ई-मेल या SMS से सूचना नहीं दी गई

  • न रूम उपलब्ध कराया गया

  • न भोजन की व्यवस्था

  • यात्रियों को चाय, पानी और नाश्ता खुद खरीदना पड़ा

यात्रियों का आरोप है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी स्थिति को लेकर सही जानकारी देने के लिए सामने नहीं आ रही है।

दिसंबर 2025: भारत में नए मोबाइल लॉन्च की धूम, Vivo से लेकर OnePlus तक कई बड़े ब्रांड मैदान में

आज रद्द हुई फ्लाइटें

  • रायपुर–हैदराबाद: 6E 7352

  • रायपुर–मुंबई: 6E 6373

  • रायपुर–इंदौर: 6E 6129

🛑 क्या है बड़ी वजह?

एविएशन जानकारों के अनुसार,