लाड़ली बहना योजना पर बड़ी अपडेट: सरकार अब एक साथ देगी नवंबर–दिसंबर की दो किस्तें, लाभार्थियों को मिलेंगे ₹3,000

महाराष्ट्र में महायुति सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ के लाभार्थियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब सरकार नवंबर और दिसंबर 2025 की राशि एक साथ लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करने जा रही है। नवंबर की निर्धारित ₹1,500 की किस्त अभी तक महिलाओं के खातों में नहीं पहुंची थी, जिसके चलते कई लाभार्थियों के मन में चिंता बढ़ने लगी थी। अब सरकार दो महीनों की कुल ₹3,000 राशि एक साथ जमा करेगी।

दो किस्तें एक साथ—17वीं और 18वीं किश्त का भुगतान
योजना के तहत दिसंबर में 17वीं किस्त जारी होनी थी, लेकिन नवंबर का भुगतान अटकने से अब दोनों किस्तें एक साथ भेजने का निर्णय लिया गया है। कई महिलाओं ने बताया कि हर महीने पहले हफ्ते में राशि मिल जाती थी, लेकिन इस बार दिसंबर की शुरुआत में कोई भुगतान न आने से उन्हें लगा कि शायद KYC दस्तावेजों में कोई दिक्कत हो गई हो।

चिकन की हड्डी गले में फंसी, ऑटो चालक की मौके पर मौत; पत्नी और दो बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

31 दिसंबर तक KYC अनिवार्य
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा है कि 31 दिसंबर 2025 तक सभी लाभार्थी महिलाओं को अपना KYC अपडेट कराना अनिवार्य है।
अधिकारियों के मुताबिक, कई खातों की KYC अपडेट न होने से भुगतान रोका गया है। अब योजना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सीधे दो महीने की राशि खातों में भेज दी जाए।

आचार संहिता के कारण सावधानी बरत रही सरकार
महाराष्ट्र में फिलहाल स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं और 21 दिसंबर को नतीजे आने हैं। चुनावी आचार संहिता के चलते सरकार भुगतान घोषणा और राशि ट्रांसफर को लेकर सावधानी बरत रही है। अधिकारी बताते हैं कि इसी कारण भुगतान प्रक्रिया में देरी हुई है, लेकिन महीने के अंत तक सभी लाभार्थियों को राहत मिल जाएगी।

ट्रेंडिंग Today- राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय: देशभक्ति की भावना जगाने वाली अमर रचना की कहानी