छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 अधिकारियों के तबादले – GAD ने जारी किया आदेश

रायपुर, 08 दिसंबर 2025- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने रविवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के व्यापक तबादले करते हुए कुल 38 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से किए गए हैं। फेरबदल में संयुक्त सचिव, उप सचिव, सहायक कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है।

CG बड़ी खबर – गाइडलाइन दरों पर सरकार का बड़ा फैसला: कई प्रावधान वापस, मूल्यांकन प्रणाली में 6 बड़े बदलाव तत्काल लागू

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने विभिन्न विभागों के प्रशासनिक कामकाज को सुचारू करने और व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को मंत्रालय में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।