बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव ने कहा- जन चौपाल में आए समस्याओं का तुरंत हो निराकरण

बलौदाबाजार– बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने जनपद पंचायत कसडोल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जन चौपाल के संबंध में जानकारी एवं जनचौपाल में आये आम जनता की समस्या को तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। वही विधायक चंद्रदेव राय ने जनपद पंचायत कसडोल में ट्राई साइकिल वितरण किया इस दौरान एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।