छत्तीसगढ़ …विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमले में विधायक की पत्नी के दोनों हाथों की नस कट गई है, वहीं गले पर भी गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं। गंभीर अवस्था में उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात आरोपी ने चाकू से विधायक की पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान जब डॉक्टरों और पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ की गई, तो विधायक की पत्नी ने केवल “भतीजा” शब्द ही लिखा, जिसके बाद मामले को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने और किन कारणों से किया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं विधायक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया