मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

रायपुर : 03 जनवरी 2026 : आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी। प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम ने छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊँचाइयाँ प्रदान की। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक नेतृत्व का साक्षात परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नितिन जी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक सशक्त बनेगी।

पुनः बधाई। हार्दिक शुभकामनाएँ।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन