भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय नौसेना ने जेईई मेन परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है, जिसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को सीधे परमानेंट कमीशंड ऑफिसर बनने का अवसर मिलेगा।
इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 के स्कोर के आधार पर एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
बिटेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत होगा चयन
चयनित अभ्यर्थियों को नौसेना की प्रतिष्ठित इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला में चार वर्षीय बीटेक कोर्स करने का मौका मिलेगा। कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यर्थी बिटेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत भारतीय नौसेना में परमानेंट कमीशंड ऑफिसर बनेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के लिए निकाली गई है, जिसके अंतर्गत कुल 44 पद भरे जाएंगे।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 3 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जनवरी 2026
एसएसबी इंटरव्यू: मार्च 2026
योग्यता और आयु से जुड़ी शर्तें
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (PCM) में कम से कम 70% अंक प्राप्त किए हों
इंग्लिश में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य
अभ्यर्थी ने JEE (Main) 2025 परीक्षा दी हो
एनटीए की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी
कहां होंगे एसएसबी इंटरव्यू
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का एसएसबी इंटरव्यू मार्च 2026 में निम्न शहरों में आयोजित किया जाएगा—
बैंगलुरु, भोपाल, कोलकाता और विशाखापत्तनम
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट
👉 www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
