मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन, CM विष्णु देव साय सुनेंगे जनता की समस्याएं

रायपुर |  राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशभर से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2025 के बाद यह पहला अवसर है जब मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इस जनदर्शन को खास माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद आम जनता को सीधे मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा।

जनदर्शन के दौरान नागरिक अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य जनदर्शन के माध्यम से जनता की समस्याओं का सीधा, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान करना है। प्रशासन की ओर से जनदर्शन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।