छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 2010 बैच के 4 IAS अधिकारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में पदोन्नति के बाद एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन ने 2010 बैच के चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।


इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक मिड करियर ट्रेनिंग (Phase-IV) पूरी कर चुके अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में गति लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।