आज के दौर में WhatsApp हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। दोस्तों और परिवार से बातचीत हो या फिर ऑफिस से जुड़े जरूरी दस्तावेज और फोटो शेयर करना—हर जगह WhatsApp का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर किसी यूजर का WhatsApp अकाउंट बैन हो जाए, तो परेशानी बढ़ना तय है।
अगर आपका WhatsApp अकाउंट बैन हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। WhatsApp की ओर से अकाउंट रिकवर करने के कुछ आसान तरीके बताए गए हैं।
WhatsApp अकाउंट रिकवरी का पहला तरीका
स्टेज 1
-
सबसे पहले अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट करें।
-
इसके बाद अपने मोबाइल से WhatsApp ऐप को Uninstall करें।
-
अब Google Play Store से WhatsApp को दोबारा इंस्टॉल करें।
स्टेज 2
-
ऐप इंस्टॉल होने के बाद अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें।
-
WhatsApp द्वारा भेजा गया 6 अंकों का सुरक्षा कोड डालें।
कई मामलों में इस प्रक्रिया से अस्थायी रूप से बैन हुआ अकाउंट दोबारा एक्टिव हो जाता है।
अगर पहला तरीका काम न करे तो क्या करें?
अगर ऊपर दिया गया तरीका काम नहीं करता है, तो आप WhatsApp Help Centre की मदद ले सकते हैं।
स्टेप 1:
WhatsApp खोलें और ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
इसके बाद Settings > Help and Feedback में जाएं।
स्टेप 2:
यहां Help Centre > Accounts > Account Ban ऑप्शन चुनें।
स्टेप 3:
इस सेक्शन में बैन हुए अकाउंट से जुड़ी जानकारी और उसे रिकवर करने के विकल्प मिलेंगे।
स्टेप 4:
अगर समस्या अब भी बनी रहती है, तो Contact Us पर क्लिक कर WhatsApp सपोर्ट से सीधे संपर्क किया जा सकता है।
कितने समय के लिए होता है WhatsApp अकाउंट बैन?
WhatsApp आमतौर पर अकाउंट को 24 घंटे से लेकर 30 दिनों तक अस्थायी रूप से बैन करता है। इस दौरान किसी भी तरह के थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह WhatsApp की गाइडलाइन का उल्लंघन है और अकाउंट स्थायी रूप से बैन भी हो सकता है।
WhatsApp अकाउंट बैन होने के मुख्य कारण
-
WhatsApp के जरिए भ्रामक या फर्जी मैसेज फैलाना
-
ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाकर दिन में सैकड़ों मैसेज भेजना, जिससे यूजर्स आपको स्पैम के रूप में रिपोर्ट कर दें
-
अनऑफिशियल ऐप्स जैसे WhatsApp Plus, GB WhatsApp का इस्तेमाल
नोट: अपमानजनक मैसेज, ब्लैकमेलिंग, नफरत फैलाने वाली भाषा या हानिकारक कंटेंट शेयर करने पर WhatsApp अकाउंट को स्थायी रूप से बैन कर सकता है।
WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी सलाह
WhatsApp अकाउंट बैन करने से पहले आमतौर पर चेतावनी देता है, लेकिन एक ही तरह की गलती बार-बार करने पर अकाउंट हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है।
इसलिए हमेशा आधिकारिक WhatsApp ऐप का ही इस्तेमाल करें और किसी भी अनऑफिशियल या मॉडेड ऐप से दूरी बनाए रखें।
