केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर…..

रायपुर 28 जनवरी 2026 : गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वे 7 फरवरी की रात रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन रायपुर में नक्सलवाद को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने के बाद वे बस्तर रवाना होंगे, जहां पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि अमित शाह इससे पहले भी बस्तर पंडुम महोत्सव में शिरकत कर चुके हैं। बस्तर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी को नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

अमित शाह 8 फरवरी की सुबह रायपुर में नक्सलवाद को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, और नक्सल मोर्चे से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में अब तक की कार्रवाई, उपलब्धियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।