महाशिवरात्रि पर “डॉ विभा भीमसेरिया” द्वारा लिखा गया गीत अनंत है प्रचंड है….

महाशिवरात्रि पर डॉ विभा भीमसेरिया ने शिव जी को समर्पित गीत लिखा है आपको बता दें कि डॉ विभा स्त्री रोग विशेषज्ञ है।

अनंत है प्रचंड है ज्वलंत है अखंड है।
कराल विकराल है ये महाकाल है।।

जटाओ में गंग इसके, व्याघ्र छाल ढके अंग जिसके।
समग्र है उग्र है ये महारुद्र है।।

कंद में गरल है जटा-जूट है सरल है।
डमरु पर तांडव करते ये नटराज है।।

त्रिशूल से संहार है मृत्युंजय की जयकार है।
सम्बशिव भूतेष है यह शंभू शिव महेश है।।