नई दिल्ली, सोमवार 9 फरवरी 2026- सोमवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,980 रुपये तक कमजोर हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड के दामों में 3,650 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल सोने का हाजिर भाव 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। बैंक के मुताबिक, साल 2026 के आखिर तक सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसकी मुख्य वजह सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से लगातार बढ़ती डिमांड मानी जा रही है।
जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं, जिससे आगे कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।
आज प्रमुख शहरों में सोने के भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,43,690 | 1,56,740 |
| मुंबई | 1,43,540 | 1,56,590 |
| अहमदाबाद | 1,43,590 | 1,56,640 |
| चेन्नई | 1,43,540 | 1,56,590 |
| कोलकाता | 1,43,540 | 1,56,590 |
| हैदराबाद | 1,43,540 | 1,56,590 |
| जयपुर | 1,43,690 | 1,56,740 |
| भोपाल | 1,43,590 | 1,56,640 |
| लखनऊ | 1,43,690 | 1,56,740 |
| चंडीगढ़ | 1,43,690 | 1,56,740 |
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल कीमतों में आई गिरावट खरीदारी का मौका हो सकती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर की चाल पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
