दूरदर्शन की मशहूर एंकर रहीं सरला माहेश्वरी का निधन

नई दिल्ली 13 फ़रवरी 2026 : दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद समाचार की पुष्टि की। उनके निधन से टीवी पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और कई लोगों ने इसे भारतीय टेलीविजन के “गोल्डन एरा” का अंत बताया है।

दूरदर्शन नेशनल ने श्रद्धांजलि संदेश में लिखा कि सरला माहेश्वरी दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष पहचान बनाई। उनकी सादगी और संयमित व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।