योगेश यादव/बलौदाबाजार- नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक जैन ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि बीता हुआ यह एक वर्ष उनके लिए सेवा, समर्पण और जनविश्वास की परीक्षा का समय रहा। नगरवासियों के सहयोग से इस अवधि में विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिससे शहर की बुनियादी सुविधाओं और नागरिक सेवाओं को मजबूती मिली।
उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष की यात्रा को सफल बनाने में सभी पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी और समस्त कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान रहा है। अध्यक्ष ने सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आगे भी सभी के सहयोग से बलौदाबाजार के विकास को नई गति दी जाएगी।
