बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही आम चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई और कई महीनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला विशेष रूप से ढाका पहुंचे और भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी मौजूदगी को भारत–बांग्लादेश संबंधों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।
मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह बांग्लादेश की 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली। संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित इस समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सुबह लगभग 10:42 बजे सांसदों को शपथ दिलाई। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, स्पीकर या डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त निभाते हैं।
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BNP कैबिनेट में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है—
मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता
सलाहुद्दीन अहमद – गृह मंत्रालय
अमीर खसरू महमूद चौधरी – वित्त एवं योजना
मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद – मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय
खलीलुर रहमान – विदेश मंत्रालय
AZM ज़ाहिद हुसैन – महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण
शेख रबीउल आलम – सड़क परिवहन, रेलवे, शिपिंग और पुल मंत्रालय
सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग अहम विभाग सौंपे गए हैं)
