सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की गाइडलाइन जारी…समय पर पहुंचना जरुरी

रायपुर 21 फरवरी 2026 : सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी.इस परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है.इस परीक्षा के लिए राज्य के 33 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में नायब तहसीलदार, राज्य पुलिस सेवा (DSP), और अन्य पद शामिल हैं.

राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 22 फरवरी 2026 को जिला सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुण्ठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरबा, महासमुन्द, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी.

परीक्षा की तिथि और समय

  • परीक्षा की तारीख- 22.02.2026
  • दिन- रविवार
  • समय -प्रथम पाली- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, द्वितीय पाली- दोपहर 3 बजे से शाम 05 बजे तक
  • परीक्षा के विषय- सामान्य ज्ञान, अभिरूचि परीक्षा