अवैध रूप से रेत उत्खनन मामला… 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

संजू पैकरा/ बलौदाबाजार 

● *अवैध रूप से रेत उत्खनन कर, उसका ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन करने वाले 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● *थाना कसडोल पुलिस द्वारा आरोपियों को महानदी पुल कसडोल में घेराबंदी कर रेत से भरे ट्रैक्टर सहित पकड़ा गया*
● *आरोपियों के विरुद्ध चोरी, खान एवं खनिज अधिनियम की विविध धाराओं के तहत की गई कार्रवाई*
● *आरोपी ट्रैक्टर चालकों द्वारा महानदी से अवैध रूप से रेत का खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से किया जा रहा था परिवहन*
● *सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा जा रहा है जेल*
● *आरोपियों से रेत से भरा हुआ कुल 06 ट्रैक्टर, ट्रॉली सहित किया गया जप्त*

दिनांक 19.02.2026 को सूचना मिली कि कुछ ट्रैक्टर वाहन चालकों द्वारा महानदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक *श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन पर थाना कसडोल पुलिस द्वारा महानदी पुल के पास कसडोल में घेराबंदी करते हुए 06 ट्रैक्टर को वाहन चालक सहित पकड़ा गया*। पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें उन सभी के द्वारा अवैध रूप से महानदी से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में सभी *आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 303(2) बीएनएस, खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत अलग-अलग कुल 06 अपराधिक प्रकरण* दर्ज किया गया है। प्रकरणों में सभी 06 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर, जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा रेत से भरा हुआ 06 ट्रैक्टर ट्राली भी जप्त किया गया है।

आरोपियों के नाम
1. तोष कुमार उर्फ राहुल सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी लवन थाना लवन। ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PS 9271
2. विजय कुमार मरकाम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुली थाना सिटी कोतवाली। ट्रैक्टर क्रमांक CG04 PM 7571
3. हीरालाल यादव उम्र 25 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी कसडोल थाना कसडोल। ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 Y 2026
4. अरुण तिवारी उम्र 25 साल निवासी ग्राम चिचपोल थाना कसडोल। ट्रैक्टर क्रमांक CG28 E 9201
5. पीयूष कुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी लवन थाना लवन। ट्रैक्टर क्रमांक CG22 AH 8500
6. राघवेंद्र कुमार साहू उम्र 32 वर्ष निवासी लवन थाना लवन। ट्रैक्टर क्रमांक CG04 NB 9486