समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। 

संजू पैकरा/बलौदाबाजार

 

● *”समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार*

● *”समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी*

● *आरोपी को ग्राम गोरधा नहर रोड नहर के पास घेराबंदी अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार*

● *आरोपी से ₹3600 कीमत मूल्य का 30 पाव गोवा अंग्रेजी शराब किया गया जप्त*

● *अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्र. CG22 X 7414 भी किया गया जप्त*

 

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की *जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। “

 

इसी तारतम्य में  “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोरधा नहर रोड नहर के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से ₹3600 कीमत मूल्य का 30 पाव गोवा अंग्रेजी शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 X7414 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।

 

आरोपी- निकाल सिंह केंवट उम्र 55 साल निवासी ग्राम दर्रा थाना कसडोल