अमेरिका का बड़ा हमला: ईरान के IRGC हेडक्वार्टर को किया तबाह, CENTCOM बोला– ‘सांप का सिर काट दिया’

अमेरिका ने ईरान पर एक बड़े सैन्य हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हेडक्वार्टर को तबाह करने की पुष्टि की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान की सैन्य ताकत को बड़ा झटका देने के लिए की गई।

Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ईरान की सबसे शक्तिशाली सैन्य इकाइयों में से एक मानी जाती है। वहीं United States Central Command (CENTCOM) के अनुसार, IRGC पिछले 47 वर्षों में 1,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत के लिए जिम्मेदार रहा है।

CENTCOM ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका के हमले ने “सांप का सिर काट दिया” है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है और अब IRGC का हेडक्वार्टर पूरी तरह नष्ट हो चुका है।

इस बीच Israel Defense Forces ने भी ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले की पुष्टि की है। इजराइली सेना के अनुसार, इन हमलों में IRGC के कमांड सेंटर, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर, एयर फोर्स कमांड सेंटर और इंटरनल सिक्योरिटी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इजराइल का दावा है कि इन हमलों से ईरान की कमांड-एंड-कंट्रोल क्षमताओं को बड़ा झटका लगा है और कई अहम अधिकारी मारे गए हैं।

इससे पहले शनिवार को Ali Khamenei की हत्या की खबर के बाद अमेरिका और इजराइल का संयुक्त सैन्य अभियान रविवार तक जारी रहा, जिससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है।