संजू पैकरा/बलौदाबाजार। जिले के ग्राम पंचायत कटगी स्थित सर्वा मोड़ में होली पर्व को लेकर रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। होली से एक दिन पहले ही बाजार में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे, युवा और परिवार के लोग रंग-गुलाल व पिचकारी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में पारंपरिक रंग-गुलाल के साथ-साथ नई वैरायटी की पिचकारियां और होली से जुड़ी अन्य सामग्री भी उपलब्ध है। अलग-अलग डिज़ाइन और साइज की पिचकारियां बच्चों को खासा आकर्षित कर रही हैं। कीमतों की बात करें तो पिचकारी और रंग-गुलाल के दाम पिछले साल की तुलना में लगभग सामान्य ही हैं, जिससे लोगों की खरीदारी भी बढ़ी है।
SKY NEWS CHHATTISGARH के संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत की। व्यापारियों ने बताया कि होली के चलते बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, वहीं ग्राहकों ने कहा कि त्योहार को लेकर बाजार में अच्छा माहौल है और लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं।
होली के रंगों से सजा यह बाजार पूरे इलाके में त्योहार की खुशियां और उत्साह का माहौल बना रहा है। 🎨
