संजू पैकरा/बलौदाबाजार
बलौदाबाजार। National Highway 130B पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ जब दोनों युवक बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
