समाधान सेल की सूचना पर लवन में सट्टा-पट्टी लिखते 2 सटोरिये गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जप्त

  • संजू पैकरा/बलौदाबाजार

लवन में सट्टा-पट्टी लिखते 2 सटोरिये गिरफ्तार, समाधान सेल की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

लवन, 03 मार्च 2026। पुलिस थाना लवन क्षेत्र में अवैध सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 02 आरोपी सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

समाधान सेल हेल्पलाइन की मदद से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में दिनांक 02.03.2026 को मिली सूचना पर लवन नगर के बाजार चौक एवं जोगी तालाब पार क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके से सट्टा-पट्टी लिखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मामलों में कुल ₹1840 नगद, सट्टा-पट्टी और 02 मोबाइल फोन जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. राजकुमार साहू (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 14, लवन

2. प्रशांत साहू (32 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, लवन

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में 04(क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु “समाधान सेल” योजना संचालित की जा रही है। किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दी जा सकती है।