सुहेला पुलिस की घेराबंदी, 60 पाव गोवा शराब और ₹8000 के साथ आरोपी पकड़ा गया

 

संजू पैकरा/बलौदाबाजर दिनांक 05.03.2026

बलौदाबाजार। जिले में चल रही “समाधान सेल” की कार्रवाई के तहत थाना सुहेला पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम करही (चंडी) में घेराबंदी कर होली पर्व के दिन अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 पाव गोवा अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग ₹7200 तथा बिक्री रकम ₹8000 जप्त की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी रोशन बघेल (22 वर्ष) निवासी ग्राम बिजराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण के खिलाफ थाना सुहेला में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की गई है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजनों की शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त करने के लिए “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 जारी किया गया है, जिस पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। पुलिस का कहना है कि इस हेल्पलाइन के जरिए लगातार आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है।