रसोई गैस महंगी: घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल 115 रुपये महंगा, आज से लागू नई दरें

7 मार्च से देशभर में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दरें शनिवार से ही लागू हो गई हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। करीब एक साल बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इससे पहले अप्रैल 2025 के बाद कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई थीं।

प्रमुख महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के नए दाम (14.2 किग्रा)

शहर पुराना रेट (रु.) नया रेट (रु.)
दिल्ली 853 913
मुंबई 852.50 912.50
कोलकाता 879 939
चेन्नई 868.50 928.50

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये की वृद्धि की गई है। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है।

अन्य महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम इस प्रकार हैं—

  • मुंबई: 1835 रुपये

  • कोलकाता: 1990 रुपये

  • चेन्नई: 2043.50 रुपये

एलपीजी की कीमतों में इस बढ़ोतरी से जहां घरेलू बजट पर असर पड़ेगा, वहीं होटल और रेस्तरां उद्योग में भी लागत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।