संजू पैकरा/बलौदाबाजार 12 मार्च 2026
खरोरा क्षेत्र में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.52 लाख नकद सहित ताश, मोबाइल और बाइक जब्त
खरोरा। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,52,000 नगद, 52 पत्ती ताश, 02 मोटरसाइकिल और 07 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. धर्मेंद्र उर्फ राजा डहरिया (28) – ग्राम अमसेना, थाना खरोरा, जिला रायपुर
2. मुकेश कुमार मनहरे (34) – ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर
3. श्रवण जोशी (51) – ग्राम कोडापार, थाना खरोरा, जिला रायपुर
4. राहुल मनहरे (34) – ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर
5. मालिक राम डहरिया (35) – ग्राम कोडापार, थाना खरोरा, जिला रायपुर
6. आनंद बंजारे (40) – ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर
7. अजीत सुरतांगे (35) – ग्राम सुंदरी, थाना पलारी
- पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।
