15 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन, मां कर्मा चौक बनेगा आकर्षण का केंद्र, साहू समाज परिसर में पेवर ब्लॉक से सुधरेगी व्यवस्था

योगेश यादव/बलौदाबाजार। नगर में विकास को नई दिशा देते नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहु ने मां कर्मा माता चौक में अध्यक्ष निधि अंतर्गत ₹10 लाख की लागत राशि से सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। वहीं साहू समाज परिसर में अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹5 लाख की राशि से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि कसडोल के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इन कार्यों के पूर्ण होने से जहां मां कर्मा चौक का स्वरूप आकर्षक बनेगा, वहीं साहू समाज परिसर में व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत सभापति रामा धीवर, पार्षद भानुप्रताप साहू, संजय साहू, भगवती साहू, नगर साहू संघ के अध्यक्ष गुनीराम साहू, प. भूषण दुबे, अजय साहू, नगर पंचायत इंजीनियर आशीष अग्रवाल, कर्मचारी छोटू साहू, मोहन पाठक, मनोज पाठक एवं समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। सभी ने इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे नगर के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।