PMO में छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल की नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बने
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) से मंजूरी मिलने के बाद औपचारिक आदेश जारी किया गया है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष तक रहेगा। हालांकि यह अवधि अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं और प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। PMO में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में वे केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के समन्वय से जुड़े कार्यों में भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय में यह नियुक्ति प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
