संजू पैकरा/बलौदाबाजार 20 मार्च 2026
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 30 पाव विदेशी शराब व मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है।
मंगलवार को आबकारी टीम ने थाना सुहेला क्षेत्र के ग्राम रावन निवासी धीरज वर्मा को कपेशन प्लस मोटरसाइकिल में अवैध रूप से विदेशी मदिरा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 30 पाव विदेशी व्हिस्की (आयकन) कुल 5.4 बल्क लीटर जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3,600 रुपए आंकी गई है।
इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 35,000 रुपए बताई गई है।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, दिनेश कुमार साहू एवं मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
