निक्षय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को टीबी जांच व उपचार की दी गई जानकारी

(मानस साहू, बलौदाबाजार)

बलौदाबाजार। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार के आदेशानुसार तथा बीएमओ के मार्गदर्शन में ग्राम बैजनाथ में निक्षय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में क्षय रोग (टीबी) की पहचान, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा टीबी के लक्षण, बचाव एवं निःशुल्क उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध मरीजों का चिन्हांकन कर आवश्यक जांच हेतु सैंपल भी लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को समय पर जांच कराने और नियमित दवा लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में कुल 92 मरीजों का ओपीडी किया गया। जांच के दौरान 63 लोगों का चेस्ट एक्स-रे, 74 का बीपी, 68 का शुगर, 02 का सिकलिंग, 02 का हीमोग्लोबिन (Hb) तथा 01 मरीज का स्पुटम सैंपल लिया गया।

इस अवसर पर डॉ. कमल सिन्हा (एमओ), सेक्टर सुपरवाइजर हरदयाल पटेल, रामगोपाल साहू, राजेंद्र देवांगन, सुरेंद्र साहू, रामकुमार यादव, एक्स-रे टेक्नीशियन पूजा साहू, हरिशंकर वर्मा, नरेंद्र कैवर्त्य, रामवती (एमटी) सहित समस्त मितानिनों का सराहनीय सहयोग रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

अंत में शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी स्टॉफ का आभार व्यक्त किया गया।