डॉ. रविशंकर अजगल्ले अवकाश पर, डॉ. वंदना भेले बनीं प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी।

(मानस साहू)

बलौदाबाजार, 24 मार्च 2026।कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कसडोल खण्ड में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।

 

जारी आदेश के मुताबिक खण्ड चिकित्सा अधिकारी कसडोल डॉ. रविशंकर अजगल्ले दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक अर्जित अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने एक माह पहले ही अवकाश हेतु आवेदन दे दिए थे जिसकी स्वीकृति 24/03/2026 को हुआ। उनके अवकाश अवधि के दौरान डॉ. वंदना भेले, चिकित्सा विशेषज्ञ (स्त्रीरोग), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल को प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

 

निर्देशानुसार डॉ. वंदना भेले को पूर्व प्रभारी अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगल्ले से समस्त कार्यभार विधिवत ग्रहण कर खण्ड चिकित्सा अधिकारी कसडोल के कार्यों का संचालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

यह आदेश 01 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा और आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

 

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों सहित संबंधित विभागों को प्रतिलिपि प्रेषित कर सूचना दी गई है।

अब देखना होगा कि डॉक्टर वंदना भेले खंड चिकित्सा अधिकारी के दायित्व में आने पर पूरे कसडोल खंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में कितना बदलाव लाती है।