संजू पैकरा/बलौदाबाजार 30 मार्च 2026
परिवार का साथ ही असली पूंजी – संदीप साहू के समर्थन में उमड़ा जनसमर्थन

बड़ों का आशीर्वाद, भाइयों का निस्वार्थ प्रेम और छोटों का साथ ही जीवन का असली धन है” – इसी भाव के साथ क्षेत्र में सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों का संदेश दिया जा रहा है। यह विचार न सिर्फ समाज को जोड़ने का काम करता है, बल्कि हर व्यक्ति को जीवन के सुख-दुख में मजबूत बनाता है।
इसी कड़ी में क्षेत्र के लोकप्रिय युवा चेहरा संदीप साहू को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि संदीप साहू हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहे हैं और उनके विचार लोगों को एकजुट करने वाले हैं।
समर्थकों ने “संदीप साहू जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उनके प्रति अपना विश्वास और समर्थन जताया। लोगों का मानना है कि परिवार, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना ही समाज को आगे बढ़ाने का असली आधार है, और इसी सोच के साथ संदीप साहू आगे बढ़ रहे हैं।
