अकलतरा में NI कार्य के बाद यात्रियों को राहत: पहले निरस्त 14 ट्रेनें फिर से बहाल, चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा परिचालन

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले निरस्त की गई 14 ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों के फिर से शुरू होने से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को भी पुनः शुरू किया गया था। वहीं गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3, लाइन नंबर-5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य के चलते इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था।

बहाल हुई ट्रेनों की सूची

68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू – 3 से 7 अप्रैल

68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू – 3 से 7 अप्रैल

68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू – 3 से 6 अप्रैल

68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू – 4 से 7 अप्रैल

68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू – 3 से 6 अप्रैल

68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू – 4 से 7 अप्रैल

58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर – 3 से 6 अप्रैल

58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर – 4 से 7 अप्रैल

68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू – 3 से 7 अप्रैल

68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू – 3 से 7 अप्रैल

68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू – 3 से 7 अप्रैल

68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू – 3 से 7 अप्रैल

शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी बहाल

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू – 4 से 7 अप्रैल

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू – 4 से 7 अप्रैल

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इन ट्रेनों के पुनः संचालन से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।