बड़ी खबर: बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले की सुनवाई के बाद अदालत की ऑर्डर कॉपी सामने आई है, जिसमें Amit Jogi को इस हत्याकांड में दोषी ठहराया गया है।

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अमित जोगी इस हत्याकांड में साजिश रचने के दोषी पाए गए हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने उन्हें अन्य आरोपियों के समान आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जब किसी अपराध में सभी आरोपियों पर समान रूप से शामिल होने का आरोप हो, तो किसी एक आरोपी के साथ अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि जब सभी आरोपियों के खिलाफ एक जैसे सबूत मौजूद हों, तो किसी एक को बरी करना और बाकी को उन्हीं सबूतों के आधार पर दोषी ठहराना उचित नहीं है, जब तक उसके लिए कोई ठोस और अलग कारण साबित न हो।

यह फैसला Ramesh Sinha और Arvind Verma की स्पेशल डिवीजनल बेंच ने सुनाया है।

इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।