संगीत जगत को बड़ा झटका: दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का निधन

संगीत जगत को बड़ा झटका: दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का निधन

भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है।

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीत गाए और भारतीय संगीत को एक नई ऊंचाई दी। उनकी आवाज़ और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें हर पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाया। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी समेत कई भाषाओं में गाने गाए।

उनके निधन से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में गहरा शोक है। फैंस और कई दिग्गज कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के स्वर्णिम युग का एक बड़ा अध्याय समाप्त होने जैसा है।