कांकेर में मुठभेड़: महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर, मौके से पिस्टल बरामद

कांकेर में मुठभेड़: महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर, मौके से पिस्टल बरामद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया है, जिसकी पहचान वांटेड एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रूपी रेड्डी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी और बस्तर क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख नक्सली कैडर में शामिल थी। मौके से सुरक्षा बलों ने एक पिस्टल और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा उसे कई बार सरेंडर करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह लगातार नक्सली गतिविधियों में सक्रिय बनी रही। बस्तर संभाग में हाल के समय में बड़े नक्सली कैडरों के मारे जाने या आत्मसमर्पण के बाद रूपी रेड्डी को सक्रिय और महत्वपूर्ण कैडर माना जा रहा था।

फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल आसपास के जंगलों में अन्य नक्सलियों की तलाश कर रहे हैं।