कटगी गांव में बवाल मचाने वाला मुख्य आरोपी भागवत थवाईत गिरफ्तार… देखे Video

संजू पैकरा/ बलौदाबाजार- जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटगी में बीते दिनों हुई दहशतगर्दी और मारपीट की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी भागवत थवाइत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी घटना के बाद पिछले तीन दिनों से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गांव में आरोपी का जुलूस भी निकाला, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संदेश दिया गया।

इधर, घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस ने भी सख्त कदम उठाया है। संगठन ने तत्काल प्रभाव से भागवत थवाइत को ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है।

यह पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।