आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की हुई मौत, खेत से काम कर लौट रहे थे घर,

जशपुर। जिले के सन्ना ब्लॉक में दुखभरी खबर सामने आ रही है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिससे डॉन की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक घटना सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडिपा का है। आज खेत में काम करने के लिए सीताराम अपने 13 वर्षीय अजय के साथ गए हुए थे। खेत से काम कर घर लौटते  समय गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी। जिसकी चपेट में आने से  पिता-पुत्र की मौत हो गई है।