रायपुर 17 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ में सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य हो गया है। 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों में वाहन मालिकों को इसे लगवाना होगा। वरना RTO के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस फिर से चेकिंग अभियान चलाकार चालानी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
वाहन मालिकों की सुविधा के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से जारी है। इसके बावजूद रायपुर में करीब 60% वाहन मालिकों के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया है। हालांकि इसमें कई गाड़ियां ट्रांसफर या स्क्रैप में भी जा चुकी है।
HSRP नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोगों को कई अलग-अलग दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। जिसमें वाहन की RC में मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा होना। RC का गुम या चोरी हो जाना। 15 साल पुरानी गाड़ी होना।
राज्य में करीब 40 लाख वाहनों में HSRP लगनी है, लेकिन बहुत कम वाहनों में ही यह लग पाई है। कुछ अभियानों के दौरान देखा गया कि बड़ी संख्या में लोग अभी भी आवेदन या फिटमेंट नहीं करा पाए हैं। इसी आधार पर स्थानीय खबरों में कहा जा रहा है कि करीब 60% या उससे ज्यादा वाहन अब भी पेंडिंग हैं (यानी नंबर प्लेट नहीं लगी है) — यानी अनुपालन अभी अधूरा है।
क्यों हो रही देरी?
मुख्य कारण:
लोगों की लापरवाही / जागरूकता की कमी
ऑनलाइन स्लॉट और तकनीकी दिक्कतें
मोबाइल नंबर अपडेट न होना (आवेदन में समस्या)
आखिरी समय में अचानक बढ़ी भीड़
