संजू पैकरा/बलौदाबाजार 5माई
नवापारा-धमलपुर में युवक ने लगाई फांसी, पहचान अज्ञात

बलौदाबाजार। थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा-धमलपुर में सोमवार (04 मई 2026) को एक अज्ञात युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से 22 वर्ष उम्र का युवक गांव के तालाब किनारे बबूल के पेड़ की टहनी से गमछे के सहारे फांसी पर लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक निरीक्षण में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। गांव वालों की उपस्थिति में मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना गिधौरी के मोबाइल नंबर 9406013706 पर संपर्क कर सूचना दें।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
