रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा में रायपुर में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने के उद्देश्य से शुभांकर द्विवेदी को रायपुर जिला उपाध्यक्ष तथा आयुष शर्मा को सह मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति भाजयुमो जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई है। नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य रायपुर शहर में युवाओं को अधिक संगठित करना और संगठन की गतिविधियों को गति देना है। नई टीम से उम्मीद जताई जा रही है कि वह आगामी समय में भाजपा के जनाधार को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
