छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज एक खास दिन है… जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar अपने परिवार के साथ छिंदनार पहुंच रहे हैं… उनका यह दौरा बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनने जा रहा है…
दंतेवाड़ा के छिंदनार में आज क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का दौरा तय है, जहां वे आदिवासी बच्चों और खेल में रुचि रखने वाले युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान सचिन एक नए खेल मैदान का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे इलाके में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर का पहले तीन स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों और बच्चों से मुलाकात और पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
इस दौरे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी शामिल होने वाले थे, लेकिन उनका दौरा किसी कारणवश निरस्त हो गया है।
सचिन तेंदुलकर का यह दौरा दंतेवाड़ा जिले के लिए बेहद खास माना जा रहा है। उनके आने से जहां बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, वहीं जिले में खेल संस्कृति को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा व्यवस्था:
मास्टर ब्लास्टर के दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
