हैदराबाद ने मुबई को 6 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस को  मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है।

मुंबई ने अपने होम ग्राउंड में टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन का टारगेट हासिल कर लिया।

उसकी ओर से ट्रैविस हेड ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 52 बॉल पर 129 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी ने रन चेज को आसान बनाया। आखिरी में हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 30 बॉल पर 7 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 65 रन बनाए। मुंबई से अल्लाह गजनफर ने अभिषेक शर्मा (45 रन) और ईशान किशन (जीरो) को लगातार बॉल पर आउट किया। लेकिन, वे हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।

मुंबई से ओपनर रायन रिकेल्टन ने 55 गेंद पर नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन के अलावा, विल जैक्स ने 46 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए।

सनराइजर्स से प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्‌डी को एक-एक विकेट मिला। कप्तान पैट कमिंस को कोई विकेट नहीं मिला।