2 मई से जम्मू से श्रीनगर के बीच  शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

जम्मू–श्रीनगर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस 2 मई 2026 से नियमित रूप से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदलने वाली मानी जा रही है। भारत के रेल नेटवर्क में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। भारतीय रेलवे  ने जम्मू और श्रीनगर के बीच हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय रेल मंत्री  ने 30 अप्रैल 2026 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 2 मई से नियमित रूप से चलेगी।

यह अत्याधुनिक ट्रेन जम्मूतवी से श्रीनगर  तक लगभग 267 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा।

प्रमुख स्टॉपेज: उधमपुर ,माता वैष्णोदेवी कटरा, बनिहाल, अनंतनाग

20 कोच वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक तकनीकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। मुख्य फीचर्स ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, GPS आधारित यात्री सूचना सिस्टम, ऑटोमेटिक डोर सिस्टम, आरामदायक रिवॉल्विंग सीटें, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग, फायर सेफ्टी सिस्टम और पूर्णत: एसी कोच शामिल है।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। पहले जहां केवल 8 कोच की ट्रेन चलती थी, अब 20 कोच के साथ अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। इससे टूरिज्म बढ़ेगा, स्थानीय रोजगार में वृद्धि होगी, व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एक नई जीवनरेखा है। यह प्रोजेक्ट भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अंजी और चिनाब ब्रिज रेल मंत्री इस अवसर पर दो ऐतिहासिक पुलों का दौरा भी करेंगे, साथ ही  अंजी ब्रिज  और  चेनाब ब्रिज  ये दोनों ब्रिज इस रेल प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाते हैं।