रिकेल्टन – रोहित के तूफान में उड़े लखनऊ सुपर जाइंट्स, छह विकेट से जीता मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

पांच मैचों बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी देखने को मिली। इस मैच में उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने एम सिद्धार्थ की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला। विकेटकीपर रायन रिकेल्टन से उनका कैच ड्रॉप हुआ।

लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले इसी सीजन में टीम ने कोलकाता के खिलाफ 221 रन का टारगेट हासिल किया था।

लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। यह IPL में उनका बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे।