मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर और अनुभवी अभिनेता Santosh Nair का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस भी गहरे सदमे में हैं। हादसे में कार और लॉरी की जोरदार टक्करजानकारी के मुताबिक, संतोष नायर अपनी कार से यात्रा कर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी शुभाश्री भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, लॉरी ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान संतोष नायर को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अचानक हुई घटना ने सभी को गहरा सदमा दिया है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और टक्कर को बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
