जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम खेलेगी 3 टी-20 मैच..रायपुर के शहीद वीरनारायण स्टेडियम में खेला जाएगा

महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे टीम के बीच अक्टूबर में 6 मैच की बाइलेटरल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे में 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले होंगे, जिसमें तीन टी-20 मैच रायपुर के शहीद वीरनारायण स्टेडियम में खेला जाएगा। बात दें कि जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आएगी। गुरुवार को बीसीसीआई ने 6 मैचों का शेड्यूल जारी किया।

टी20 सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। वहीं वनडे सीरीज का आगाज 23 अक्टूबर से होगा। सभी टी20 मुकाबले रायपुर में और एक दिवसीय मैच बड़ौदा में होंगे। रायपुर में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंटरनेशनल मुकाबला खेलगी। यह पहली बार है जब दोनों टीमें किसी बाइलेटरल इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने उतरेंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबले सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या क्वालिफायर तक सीमित रहे हैं। भारतीय महिला टीम ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है। मेंस क्रिकेट में दोनों देशों के बीच लंबे समय से मुकाबले होते रहे हैं। वुमन्स क्रिकेट में यह नई शुरुआत होगी ।

टी20 सीरीज
पहला टी20: 16 अक्टूबर, रायपुर
दूसरा टी20: 18 अक्टूबर, रायपुर
तीसरा टी20: 20 अक्टूबर, रायपुर