14 मई 2026 : विराट कोहली ने T-20 क्रिकेट में 14 हजार रन के आंकड़े को भी पार कर लिया है. वही कोहली के आईपीएल में 9 शतक हो गए हैं, कोहली की इस उपलब्धि की खूब चर्चा हो रही है. IPL 2026 के 57वें मुकाबले में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला, जो पिछले दो मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. हालांकि, कोहली ने इसकी कसर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पूरी कर दी. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. कोहली की इस शतक की मदद से RCB ने केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की.
कोहली अपनी इस शतकीय पारी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. कोहली के लिए ये पारी इसीलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए उन्होंने टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. कोहली टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं. फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर्स उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं.
