थोक महंगाई ने पकड़ी रफ्तार,अप्रैल में 8.30% एक महीने में दोगुनी बढ़ोतरी

नई दिल्ली 14 मई 2026 : देश में महंगाई ने एक बार फिर आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल महीने में थोक महंगाई दर यानी WPI बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है… और सबसे चौंकाने वाली बात—ये आंकड़ा महज एक महीने में लगभग दोगुना हो गया है।

बताया जा रहा है कि इस तेजी के पीछे खाद्य पदार्थों, ईंधन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कीमतों का उछाल प्रमुख वजह है। मार्च के मुकाबले अप्रैल में महंगाई में आई ये तेज बढ़ोतरी आने वाले समय में रिटेल महंगाई पर भी असर डाल सकती है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो आम लोगों की जेब पर और दबाव बढ़ सकता है।फिलहाल, सरकार और आर्थिक जानकार इस बढ़ती महंगाई पर नजर बनाए हुए हैं।

अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 मई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं।

महंगाई बढ़ने की वजह रोजाना जरूरत की चीजें और फ्यूल के दाम बढ़ना है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव लंबा चला तो महंगाई आगे और बढ़ सकती है। इस तनाव के वजह से क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर के पार पहुंच गए हैं।