रामनगरी में रणबीर कपूर की एंट्री, करोड़ों की जमीन खरीदकर किया बड़ा निवेश

15 मई 2026 : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भगवान राम की नगरी अयोध्या  में बड़ा निवेश करते हुए करोड़ों की जमीन खरीदी है। यह खबर उनके अपकमिंग फिल्म रामायण पार्ट 1  से पहले सामने आई है, जिसमें वे भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।रणबीर कपूर ने करीब ₹3.31 करोड़ की कीमत में जमीन खरीदी है।

यह प्लॉट लगभग 2,134 वर्ग फीट का है और सरयू नदी के किनारे एक प्रीमियम प्रोजेक्ट का हिस्सा है।यह प्रोजेक्ट 75 एकड़ में फैला है, जिसमें लग्ज़री सुविधाएं, क्लब हाउस और होटल जैसी हाई-एंड सुविधाएं शामिल हैं।

रणबीर कपूर ने इस निवेश को सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी बताया। उन्होंने कहा कि “अयोध्या ने मुझे चुना है”, और यह जगह उनके लिए खास महत्व रखती है। राम मंदिर निर्माण और बढ़ते धार्मिक पर्यटन के कारण अयोध्या तेजी से रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन रही है।इससे पहले अमिताभ बच्चन  भी यहां करोड़ों की जमीन खरीद चुके हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में ही करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जिससे शहर की अहमियत और बढ़ी है।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण दिवाली 2026 पर रिलीज़ होने वाली है, और इसमें उनका राम के रूप में किरदार पहले से ही चर्चा में है।

रणबीर ने बयान में कहा कि उन्हें लगता है कि अयोध्या ने उन्हें चुना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या भारत के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है और ‘द सरयू’ में यह जमीन उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगी।

HoABL के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या सांस्कृतिक और आर्थिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और दुनिया भर का ध्यान खींचने की वजह से शहर में लंबे समय तक विकास की संभावना है।

उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर का इन्वेस्टमेंट दिखाता है कि खरीदार अयोध्या को न केवल इमोशनली बल्कि भविष्य के नजरिए से भी एक महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में देख रहे हैं।